Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Scholarship: अब BBA और BCA के छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप, सालाना 7.5 करोड़ रुपए होंगे जारी

    CG Scholarship: अब BBA और BCA के छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप, सालाना 7.5 करोड़ रुपए होंगे जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Scholarship
    CG Scholarship

    CG Scholarship: इस साल से बीबीए और बीसीए कोर्स भी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानी एआईसीटीई के दायरे में आ गया है। पहले तक एआईसीटीई सिर्फ इंजीनियरिंग कॉलेजों को मान्यता देता था। बीसीए और बीबीए को शामिल करने के साथ ही एआईसीटीई ने छात्राओं को राहत पहुंचाने बड़ा ऐलान कर दिया है।

    CG Scholarship: बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और कम्प्यूटर एप्लीकेशन की फील्ड में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसकी शुरुआत इसी साल से होने जा रही है। भिलाई-दुर्ग के बड़े कॉलेजों में बीसीए और बीबीए कोर्स संचालित है, जिसमें छात्राओं की बड़ी संख्या रहती है।

    Read Also-  स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, फिर से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा!

    इनके अलावा बहुत सी छात्राएं ऐसी भी होती है, जो बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स करना तो चाहती हैं, मगर आर्थिक तौर पर कमजोर होने की वजह से शामिल नहीं हो पाती। ऐसे में यह स्कॉलरशिप इनके लिए एआईसीटीई ने लॉन्च की है। एआईसीटीई द्वारा इस योजना पर 7.5 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे। इसका छात्राओं की कॉलेज फीस का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    हर साल बढ़ रही संख्या
    CG Scholarship:
    अभी तक इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रगति योजना में स्कॉलरशिप दी जाती है। इसमें 50 हजार रुपए सालाना स्कॉलरशिप मिलती है। इजीनियरिंग के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से बेटियों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। वर्ष 2019 में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेटियों की संख्या 29 फीसदी थी। 2020 में 30 फीसदी और 2021 में यह आंकड़ा 36 फीसदी तक पहुंच गया। पिछले दो वर्षों में बेटियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2022 में इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 29 फीसदी और इंजीनियरिंग यूजी इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 40 फीसदी तक पहुंच गया है।

    Read Also-  CM विष्णु देव साय आज निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को देंगे विदाई, नए राज्यपाल रामेन डेका का करेंगे स्वागत, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद

    संबद्धता हेमचंद यादव विवि से रहेगी
    एआईसीटीई पहली बार आगामी सत्र से बीबीए, बीसीए प्रोग्राम को पढ़ाने की मंजूरी दे रहा है। अभी तक यह तीनों प्रोग्राम को पढ़ाने की मंजूरी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और यूजीसी के जरिए किए जाते थे। इस बार से कॉलेज की संबद्धता, परीक्षा और मार्कशीट हेमचंद यादव विवि से ही मिलेगी, लेकिन एआईसीटीई की मान्यता मिलेगी। सभी कॉलेजों ने एआईसीटीई के साथ इनरोल कर लिया है।

    नए सत्र का आगाज हो चुका है। अभी 1 जुलाई से कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो चुका है। 31 जुलाई के बाद दुर्ग विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया थमते ही इनकी कक्षाएं फुल फ्लैश शुरू होंगी।

    Read Also-  पति ने पत्नी को चलती कार से घसीटा, मामला दर्ज

    जानिए… कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति
    एआईसीटीई ने कहा है कि बीबीए और बीसीए की मेधावी छात्राओं को सालाना 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस स्कॉलरशिप योजना का मकसद तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा में बेटियों की क्षमता को निखारना है। दुर्ग संभाग के निजी कॉलेजों में यह दोनों कोर्स संचालित है, जिसकी सालाना फीस लगभग इतनी ही है। इस राशि से छात्राओं को पढ़ाई के लिए लगने वाला खर्च सरकार उठा लेगी।

    इस तरह मिलेगी स्कॉलरशिप
    इंजीनियरिंग में अतिरिक्त सीटें और स्कॉलरशिप मिलने से बेटियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बेटियों को इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा से जोड़े रखने स्कॉलरशिप सबसे बेहतर माध्यम है इसलिए आगामी सत्र 2024 से बीबीए और बीसीए की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 3 हजार से अधिक मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए नियम क्या होंगे, इसको लेकर एआईसीटीई से अधिसूचना जारी होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg post matric scholarship cg scholarship cg scholarship 2024 25 cg scholarship form cg scholarship kaise check kare cg scholarship online post matric scholarship scholarship
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.