Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

    छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट

    CG Weather: छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है, और अब प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार को मानसून की वापसी के बाद अब ठंडी हवाओं के आगमन की संभावना बढ़ गई है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जो प्रदेशवासियों के लिए ठंड का एहसास कराएगी। फिलहाल उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन सुबह के समय हल्की ठंडक का भी अनुभव हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है।

    Read Also-  यूट्यूब से सीखे फिर बाबा सिद्दीकी पर चलाई गोली, हत्यारों ने पुलिस को बताया

    CG Weather:  मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। इस बदलाव से लोग थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर वे लोग जो लंबे समय से उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं।

    रात के तापमान में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी-उत्तर पूर्वी हवाओं का भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में प्रवेश हो चुका है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

    Read Also-  सरकार की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी की तारीखों का हो सकता है ऐलान, एंटी नक्सल और औद्योगिक नीति पर आ सकता है फैसला

    CG Weather:  मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में केवल 30 फीसदी बादल छाए रहे, और हवा में नमी की मात्रा भी 10 फीसदी कम हो गई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर पड़ा है, जिससे 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट अभी मामूली है, लेकिन आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकती है।

    प्रदेश में ठंडक बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में यह गिरावट ठंडी हवाओं के आगमन और बादलों के छंटने के साथ और स्पष्ट हो जाएगी। आगामी दिनों में लोगों को सर्दियों की शुरुआत का आभास हो सकता है, जो ठंड के मौसम की ओर संकेत करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather news cg weather report cg weather report today cg weather today cg weather update cg weather update today chhattisgarh weather chhattisgarh weather latest news mp weather
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.