CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और गरज चमक के साथ बारिश भी हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम सुबह से तेज धूप के बाद शाम के समय करवट ले रही है। फिर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश हो रही है।
Read Also- हथौड़ी मारकर मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, हत्या की वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
CG Weather News: आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और बारिश की गतिविधि भी झेलनी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है।
Read Also- केंद्र में 20 IAS के ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ कैडर 94 बैच की आईएएस निधि छिब्बर बनीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव, देखें लिस्ट
CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।




