रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस विषय पर 6,196 पोस्ट किए जा चुके थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम *”ज्ञान के लिए गति”* रखा था। इस बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में *ज्ञान* पर जोर दिया गया था, जो कि गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और नारीशक्ति को केंद्रित करने वाली नीतियों पर आधारित था, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों के लिए बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों में देखा जा रहा था।
हाईकोर्ट ने निजी स्कूल के हित में सुनाया फैसला, स्कूल शिक्षा विभाग को दिया झटका, जानिए क्या है पूरा मामला
इस विषय के तहत *#CG_की_प्रGATI_का_बजट* ट्रेंड किया, जो मुख्य रूप से डिजिटल टेक्नोलॉजी पर जोर देने की वजह से युवाओं के बीच बहुत प्रभावी रहा। इसके साथ ही *#CG_बजट* भी एक्स पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया। इस बजट में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया, जो युवाओं और तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को खासा प्रभावित कर रहा है।




