रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने CGMSC में रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि मामले में 15 अफसरों के खिलाफ EOW को जांच का जिम्मा सौंपा है।
IFS अधिकारी ने की खुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 2024-25 में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान था, लेकिन 385 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई। विभागीय जांच के बाद EOW को मामला सौंप दिया गया, जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद : युवक की थाने के सामने की पिटाई, इस मामूली बात पर हुआ विवाद
इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीदी को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है। 15 अफसरों के खिलाफ EOW को हमने जांच सौंपा है।




