Khabarwaad Raipur। CGPSC 2021 की परीक्षा में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने पत्र व्यवहार शुरू कर दिया है।
Read also: मतदान के पहले बम फेंककर टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, वजह आई सामने
इस मामले में सीबीआई ने गृहविभाग से पत्राचार किया है। कई बिंदुओं पर संबंधित एजंसियों से जानकारी भी मांगी गई है
वहीं गृह विभाग के मुताबिक सीबीआई ने जांच एंजेसियों से जानकारी मंगवाई हैं। जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी एवं सचिव जीवन किशोर धुव्र समेत कई लोगों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में पूर्ववर्ती सरकार के कई राजनेताओं व आला अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
Read also: अंधेरे में चूहा मारने की दवा पानी में घोलकर पी गई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट
जांच सौंपने के बाद भाजपा ने सीबीआई व राज्य सरकार से मांग की है कि संदिग्धों के पासपोर्ट रद्द किए जाए,क्योंकि आशंका है कि वे जांच शुरू होते ही विदेश भाग सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों की शक्तियों व अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है।
बता दे कि 2021 सीजीपीएसी परीक्षा का विवादों से नाता रहा। इस परीक्षा में नेता और अधिकारियों के बच्चों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था क्यूंकि सीजीपीएससी के मेरिट लिस्ट में अधिकारी और नेताओ के बच्चों का नाम शामिल था। भाजपा ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। विधानसभा चुनाव के मेनिफेस्टो में भी सीजीपीएसी घोटाले की जांच को सीबीआई से करवाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी गारंटी दी गई थी।




