रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी टामन सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी और भतीजे साहिल सोनवानी समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है।
इस मामले में आरोपी शशांक गोयल और भूमिका कटियार को भी अदालत से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी कथित रूप से सीजीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं और गड़बड़ियों के मामले में गिरफ्तार किए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला निचली अदालत में लंबित सुनवाई और आरोपियों की हिरासत अवधि को देखते हुए सुनाया। कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपियों को जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
https://khabarwaad.com/acb-eow-investigation-continues-at-the-premises-of-the-director-of-megh-ganga-group




