Chhattigarh Bijapur Breaking : संपूर्ण छत्तीसगढ़ में दिनांक 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला बीजापुर में चलाये जा रहे सायबर जागरूकता अभियान के तहत् थाना मद्देड़ से निरीक्षक रविशंकर साहू एवं हमराह स्टाफ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मद्देड़ एवं थाना प्रभारी भैरमगढ़ निरीक्षक एकेश्वर नाग के साथ थाना स्टाफ द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़ में छात्र-छात्राओ एवं शिक्षको को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाया और बताया गया कि कैसे अनजान कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी या बैंकिंग विवरण साझा करने से बचना चाहिए। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई। फ्रॉड होने पर तत्काल सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं ईमेलcybercrime.gov.in में शिकायत दर्ज करने बताया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र छात्राएं ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया ताकि समाज के हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।




