CG Bijapur Breaking : बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के कांग्रेस नेता तिरूपति भंडारी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।मामला उसूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार ये घटना आज लगभग 3:45 को हुई जब उसूर के राशन दुकान में हितग्राहियों को तिरूपति भंडारी चांवल बांट रहे थे इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने धारधार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है साथ ही घटनास्थल के आसपास पूछताछ एवं सर्चिंग अभियान जारी है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि कर दी है।




