Chhattigarh Latest Big News : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोड़ेनार पुलिस ने ग्राम बास्तानार बाज़ारपारा से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली की ग्राम बास्तानार बाज़ारपारा में एक व्यक्ति अवैध अंग्रेजी ओड़िसा शराब डंप कर रखा हुआ है।जिस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एंव एस०डी०ओ०पी० केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कोड़ेनार की टीम को कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था ।
टीम के द्वारा बास्तानार बाजारपारा में छापा मारकर आरोपी बुधुराम गावड़े पिता पण्डरू गावड़े उम्र 28 साल निवासी बास्तानार को पकड़ा । जिसके कब्जे से 17 कार्टून किंगफिसर बीयर, 39 नग किंगफिसर केन बीयर, रॉयल स्टेज सुपररियर व्हीस्की पौवा 22 नग 06 नग गोवा व्हीस्की पौवा कुल मात्रा 162990 एम0एल0 कुल जुमला अनुमानित किमत 44040 /- रूपये को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध थाना कोड़ेनार में धारा 34 (2) छ0ग0 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया जिसकी जाँच जारी है ।




