Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    E20 पेट्रोल पर पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘गाड़ियों का एवरेज खत्म, गडकरी ने किया सत्यानाश’

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

    July 27, 2026

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • E20 पेट्रोल पर पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘गाड़ियों का एवरेज खत्म, गडकरी ने किया सत्यानाश’
    • राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
    • कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव
    • बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर
    • पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी, NTA सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स; CM साय ने जताया आभार
    • ‘पीएम की उल्टी गिनती शुरू’, टास्क फोर्स और Gen-Z मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने स्थगन पर चर्चा की मांग उठाई

    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने स्थगन पर चर्चा की मांग उठाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा गरमाया

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के दौरान हसदेव अरण्य और तमनार क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने इस विषय पर जोरदार विरोध जताते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की।

    डॉ. महंत ने कहा कि हसदेव अरण्य जैसे संवेदनशील और जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर बेतरतीब जंगल कटाई की जा रही है। ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई, फिर भी खनन कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक दल इसका कड़ा विरोध करता है। विधानसभा में इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

    Read Also-  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ED की छापेमारी, बेटे चैतन्य बघेल को लिया हिरासत में

    उन्होंने आगे कहा कि तमनार क्षेत्र में न केवल जंगल उजाड़े जा रहे हैं, बल्कि खेती योग्य भूमि भी प्रभावित हो रही है। गारे-पालमा परियोजना को निरस्त किया गया है, फिर भी उसी तर्ज पर अन्य क्षेत्रों में खनन का दबाव बढ़ रहा है।

    विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि तमनार में खनन कार्य फर्जी दस्तावेजों और बिना विधिवत प्रक्रिया के चल रहा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक मनमानी बताया। विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाती है, दूसरी ओर उनके क्षेत्र में हजारों पेड़ों की कटाई जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें बर्बरतापूर्वक हिरासत में लिया। लालजीत सिंह राठिया ने विधानसभा में कहा कि उनके क्षेत्र में फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव बनाकर जंगल काटे जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में हमने जंगल संरक्षण का संकल्प लिया था, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

    Read Also-  भूपेश बघेल के घर ED की रेड, पंजाब में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: वड़िंग बोले- विपक्ष को डराने की कोशिश, बघेल ने कहा- मोदी-शाह का ‘तोहफा’ ताउम्र याद रहेगा

    द्वारिका यादव ने कहा कि तमनार ब्लॉक में एक उद्योगपति को फायदा पहुँचाने के लिए सुनियोजित रूप से जंगलों को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं पहुंचती, वहां जंगल कटाई के लिए पुलिस बल तैनात है।

    अन्य कांग्रेस विधायकों विक्रम उसेंडी, रामकुमार यादव, अनिला भेंड़िया, संगीता सिन्हा और देवेंद्र यादव ने भी एक स्वर में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जंगलों की कटाई के साथ-साथ आदिवासियों को भी उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। सर्व आदिवासी समाज में इसको लेकर भारी आक्रोश है और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई अब और तेज होगी।

    Read Also-  अक्षय कुमार की अनोखी हीरोगिरी: 650 से अधिक स्टंट कलाकारों का कराया बीमा, बन गए रियल लाइफ हीरो

    विपक्ष के तेवर उस समय और तीखे हो गए जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, तमनार में पेसा कानून, वन अधिकार अधिनियम और विधानसभा में पारित संकल्पों का खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रशासन पूरी तरह से एक उद्योगपति के पक्ष में खड़ा है।

    भूपेश बघेल ने सरकार के अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, आज हालत यह है कि एक पेड़ माँ के नाम पर और पूरा जंगल बाप के नाम पर साफ किया जा रहा है। तमनार में सरकार जैसी कोई चीज़ दिख ही नहीं रही। उन्होंने मांग की कि यह अत्यंत गंभीर विषय है, और विधानसभा में चल रहे सभी कार्यों को रोककर इस मुद्दे पर प्राथमिकता के साथ चर्चा होनी चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh assembly monsoon session chhattisgarh assembly monsoon session 2025 chhattisgarh assembly session chhattisgarh assembly session 2025 news updates chhattisgarh monsoon session news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    E20 पेट्रोल पर पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘गाड़ियों का एवरेज खत्म, गडकरी ने किया सत्यानाश’

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी, NTA सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स; CM साय ने जताया आभार

    ‘पीएम की उल्टी गिनती शुरू’, टास्क फोर्स और Gen-Z मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.