Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सीमेंट के बढ़ते दामों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होगा धरना

    सीमेंट के बढ़ते दामों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होगा धरना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 8, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Congress will protest
    Chhattisgarh Congress will protest

    Chhattisgarh Congress will Protest: सीमेंट के बढ़े दामों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। 11 सितंबर को पूरे राज्य में प्रेसवार्ता की जाएगी। सरकार की नाकामियों को सामने रखा जाएगा। 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में सीमेंट की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की जाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि साय सरकार के मंत्री विधायक की अपनी सरकार से खुश नहीं है। लगातार वो लोग भी कांग्रेस के मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं। सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं।

    महंत ने कहा कि 4 दिन पहले मैंने धान को लेकर जो सवाल उठाया था, उस पर विष्णुदेव साय सरकार या उनको चलाने वाले किसी भी मंत्री या किसी भी दूसरे नेता का उस पर कोई जवाब नहीं आया। बेहद दुखद बात है।

    Read Also-  CM विष्णुदेव साय ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘पिछले 5 साल में फीका पड़ा गया था चक्रधर समारोह का रंग’

    क्या सरकार ने मान लिया 1 हजार करोड़ का घोटाला ?
    Chhattisgarh Congress will Protest:  महंत ने सवाल किया कि, क्या साय सरकार ने मान लिया है कि भाजपा सरकार में 1 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है ? डॉ. महंत ने कहा कि, प्रदेश में विपक्ष सकारात्मक भूमिका के साथ जनता के दुख दर्द और समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। अब तो विपक्ष के साथ-साथ दुर्ग के भाजपा के सांसद विजय बघेल ने भी साय सरकार को अपने वादे निभाने का स्मरण कराया है।

    बृजमोहन ने भी उठाया सीमेंट के दाम का मुद्दा
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और 8 बार के विधायक, मंत्री रहे रायपुर लोकसभा के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी छत्तीसगढ़ में सीमेंट के एका एक बढ़े दर को लेकर सवाल उठाया है। प्रति बोरी 50 रुपए के दर से कीमत में जो वृद्धि हुई है, उसे कम करने को कहा है।

    Read Also-  फिल्मों के साथ राजनीति में भी दिखेगा एक्टर विजय का जलवा, चुनाव आयोग से मिल गई पार्टी को मान्यता

    चुनावी चंदा जमा कर रही बीजेपी
    डॉ. महंत ने सवाल किया है कि, मैं यह जानना चाहता हूं 50 रुपए की वसूली आखिर किसके लिए हो रही है। कहीं चार राज्यों में चुनाव के लिए भाजपा सरकार फंड तो इकट्ठा नहीं कर रही है। साय सरकार को जवाब देना चाहिए।

    अपने विधायक के सवालों का जवाब दे सरकार
    Chhattisgarh Congress will Protest:  अब तो प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान और रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में घट रहे अपराध को लेकर जो सवाल किया है। उसका भी जवाब साय सरकार को देना चाहिए। प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के साय सरकार को आखिर चला कौन रहा है?

    यदि यह सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है, तो लोकसभा के सदस्यों के सवालों का जवाब आखिर भाजपा क्यों नहीं दे रही है ? प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय जनप्रतिनिधियों को झूठे मामले में फंसाने सरकार तानाबाना बुन रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg congress protest chhattisgarh chhattisgarh congress chhattisgarh congress protest chhattisgarh news Congress congress protest congress protest news congress protest today congress protests protest
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.