Chhattisgarh Gariyaband Breaking : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम में लुटपाट की नाकाम कोशिश की। आरोपी शटर तोड़ के अंदर एटीएम में घुसे। एटीएम को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी जब एटीएम नहीं तोड़ पाए तो वापिस लौट गए। जाते जाते आरोपी सबूत मिटाने सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
Read Also : Bilaspur fraud case: काम दिलाने का झांसा देकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी नगर के इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दो बजे सब्जी बाजार मार्ग में स्थित केनरा बैंक के एटीएम में अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की। रात में सुनसान होने के चलते बैंक प्रबंधन शाम को ही एटीएम का शटर में ताला लगाते के जाते थे। चोर ने पहले ताला तोड़ा, रात का समय होने के चलते किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
ताला तोड़ने के बाद चोर अंदर घुसा और एटीएम को उखाड़ने, तोड़ने की कोशिश की। मौके पर इसके कई सारे निशान मिले है। पुलिस का अंदेशा है कि काफी देर मशक्कत करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो निराश हो कर चोर खुद भगा गए। मौके से सीसीटीवी कैमरा गायब है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया की चोर ने पहले कैमरा निकाला या एटीएम में तोड़फोड़ की कोशिश के बाद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read Also : श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा : नॉन स्किल, सेमी और हाई स्किल लेबरों का बढ़ा वेतन, 1 अक्टूबर से लागू होगी नई दर
थाना प्रभारी यादव ने बताया कि बिता चोर ने केनरा बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश की है। लेकिन एटीएम को तोड़ नहीं पाए। सुबह बैंक प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी। चोरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।




