Chhattisgarh Latest News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय रायपुर के रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह समिति पशुधन के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करती है। जिसका उद्देश्य पशुधन को उसका सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का हक प्रदान करता है।
Read Also- 8 नहीं 9 जून को PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी? इस वजह से बदली गयी तारीख
Chhattisgarh Latest News : वहीं दूसरी तरफ देश में NDA ने बहुमत प्राप्त करने के बाद नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को लेने वाले हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। पूरे 11 लोकसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर अपना परचम लहराया। बता दें कि नई सरकार बनने के सिलसिले में आज शाम दिल्ली के लिए सीएम साय रवाना होंगे। कल दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक होनी है।




