Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Liquor Scam Case: अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ…

    Chhattisgarh Liquor Scam Case: अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2024Updated:June 8, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो

    Chhattisgarh Liquor Scam Case: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर का बेटा जुनैद से EOW के अधिकारीयों ने अपने कार्यालय में तलब कर घंटों पूछताछ करने के बाद शाम को छोड़ा है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व अनवर ढेबर, उसके दोनों बेटे सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस तथा पुरानी बस्ती थाना में छेड़खानी, शराब घोटाले के गवाह को धमकाने तथा चोरी का अपराध दर्ज है। अपराध दर्ज होने के बाद जुनैद तथा शोएब फरार चल रहे थे, जिनमें से जुनैद ईओडब्लू कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचा।

    Read Also-  कांग्रेस नेता विकास तिवारी समेत NSUI कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ FIR

    Chhattisgarh Liquor Scam Case: गौरतलब है कि,  कथित तौर पर दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू की टीम को घोटाले के पैसों से जुनैद तथा शोएब के नाम से कई प्रापर्टी होने की जानकारी मिली है। इसी आधार पर ईओडब्लू ने जुनैद को पूछताछ करने नोटिस जारी किया था। उसी नोटिस के जवाब में जुनैद पूछताछ में शामिल होने ईओडब्लू के कार्यालय पहुंचा। जुनैद के साथ शराब घोटाले की जांच कर रही टीम के अफसरों ने अलग-अलग एंगल से घंटों पूछताछ की। ईओडब्लू की टीम ने जुनैद से उसके नाम पर खरीदी गई प्रापर्टी में पैसों के खोत के बारे में घंटों पूछताछ की है। साथ ही जांच टीम ने जुनैद से शराब घोटाले की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की है।

    Read Also-  सामने आयी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, प्रसूता को अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर और नर्स, फर्श पर जन्मा बच्चा

    दो थानों में अपराध दर्ज
    Chhattisgarh Liquor Scam Case:
    सिविल लाइंस थाने में अनवर देबर, जुनैद, उसका बड़ा भाई शोएब तथा एक अज्ञात वकील के खिलाफ युवती से साइबर स्टाकिंग के साथ ब्लैक मेलिंग तथा शराब घोटाला के सरकारी गवाह को धमकाने का अपराध दर्ज है। इसके अलावा पुरानी बस्ती थाना में अनवर देबर के पूर्व कर्मचारी इरफान मेघाजी ने उसके फ्लैट का ताला तोड़ कर दस्तावेज के साथ कैश 20 हजार रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    Read Also-  मेकाहारा अस्पताल में महिला कर्मचारी ने लगाया मौत को गले, मचा हड़कंप

    जांच के बाद गिरफ्तारी
    सिविल लाइंस थाने में दर्ज अपराध युवती से साइबर स्टाकिंग, ब्लैक मेलिंग तथा गवाह को धमकाने के मामले में टीआई रोहित मालेकर का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस वजह से ईओडब्लू कार्यलाय में बयान दर्ज कराने आए जुनैद को गिरफ्तार नहीं किए जाने की बात टीआई ने कही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chattisgarh liquor scam chhattisgarh chhattisgarh liquor case chhattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor scam case chhattisgarh liquor scam news chhattisgarh news chhattisgarh scam liquor scam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.