रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। झारखंड की जेल में बंद आरोपियों अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताया जा रहा है।
जांच एजेंसी की टीम उन्हें झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है और शुक्रवार को उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Read Also- युक्तियुक्तकरण में मनमाने तरीके से पोस्टिंग देने का आरोप, 180 टीचर्स संभागीय कमेटी के पास पहुंचे
इससे पहले, 26 अगस्त को रायपुर स्थित विशेष अदालत में EOW ने छठवां अभियोग पत्र दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि ओम साईं बेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचा। भाटिया ने अलग-अलग खातों और डमी डायरेक्टरों के जरिए रकम निकाली।
जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि नेक्सजेन पावर इंजिटेक से जुड़े संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को करीब 11 करोड़ रुपये मिले।




