Chhattisgarh News: कोरबा शहर में सुलभ शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले एक कर्मचारी की खून से सनी लाश मिली है। शौचालय सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर नगरपालिका निगम द्वारा संचालित है। पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू कर दी। वहीं शौचालय को सील कर दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Read Also- महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh News: जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार सिंह (49) मूल रुप से बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया था। वह नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देखरेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड मेंबर डॉ. सलीम राज की नियुक्ति पर लगाई रोक
Chhattisgarh News: शनिवार सुबह होने पर जब लोग पहुंचे तो शौचालय का मेन गेट के अंदर से ताला बंद था। लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो खून से लथपथ प्रमोद की लाश मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।




