Chhattisgarh News: रायपुर के गोंदवारा स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
Read Also- पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, नशे की हालत में थे आरोपी, गिरफ्तार
Chhattisgarh News: गौरतलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचा लिया गया है जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी से मौके आग बुझा ली गई है।




