Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    September 8, 2026

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    September 8, 2026

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh News : सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगा रिसर्च : साय

    Chhattisgarh News : सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगा रिसर्च : साय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 15, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Chhattisgarh News : प्रदेश के सुपेबेड़ा में लंबे समय से किडनी पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनके इलाज की सुविधा के लिए गरियाबंद में किडनी यूनिट आरंभ की गई है लेकिन इस समस्या के स्थाई निदान पर भी काम करने की जरूरत है। इसके लिए बीमारियों के कारण जानने संबंधी जो भी रिसर्च किया जा सकता है वह किया जाए। इसके साथ ही मरीजों के पर्याप्त इलाज की सुविधा भी हो ताकि सुपेबेड़ा के लोगों को भविष्य में किडनी संबंधी समस्याओं से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। 

    4 घंटे से अधिक समय तक चली इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 महीने में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। पिछली सरकार में जो काम अधूरे रह गए थे उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    Read Also: अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में नक्सली मुठभेड़ जारी, 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में युक्तियुक्तकरण की जरूरत है। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में जहां पर स्वास्थ्य अमले की कमी है वहां पर पर्याप्त स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना की जाए। विशेषज्ञ डाक्टरों की पूर्ति के संबंध में मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पदस्थापना के समय विशेष रूप से यह ध्यान दिया जाए कि कहीं पर गाइनिकोलॉजिस्ट की पदस्थापना की जाती है तो वहां पर एनेस्थीसिया के चिकित्सक भी हो ताकि वहां पर जरूरत पड़ने पर आसानी से सीजेरियन डिलीवरी हो सके।

    Read Also : इटली से भारत लौटे PM मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री ने रिस्पांस टाइम के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 108, 102 और शव वाहन जैसी गाड़ियां अच्छी स्थिति में रहे। 108 जैसी गाड़ियों की स्क्रीन में ड्राइवर को पता चल जाए कि उसे मरीज को कौन से निकटतम अस्पताल में ले जाना है। सबसे निकट के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को भी मैसेज के माध्यम से अलर्ट कर दिया जाए ताकि अस्पताल में इमरजेंसी रिस्पांस की तैयारी की जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Cg cm Chhattisgarh meeting chhattisgarh news Cm achive Meeting health department
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.