Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Political News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया चैलेंज, कहा- कांग्रेसियों के गांव में महिलाओं को मिल रहा महतारी-वंदन का पैसा, मेरे साथ चलकर देखें

    Chhattisgarh Political News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया चैलेंज, कहा- कांग्रेसियों के गांव में महिलाओं को मिल रहा महतारी-वंदन का पैसा, मेरे साथ चलकर देखें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 16, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments5 Mins Read
    Chhattisgarh Political News khabarwaad.com
    Chhattisgarh Political News khabarwaad.com

    Chhattisgarh Political News:  महतारी वंदन का पैसा प्रदेश की बहुत सी महिलाओं को नहीं मिल रहा है। यह दावा कांग्रेस लगातार कर रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का पैसा न मिलने का दावा किया। मंगलवार को मीडिया के सामने आकर इस मामले में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी बयान दिया।

    Read Also-   CSPDCL Recruitment 2024: आवेदन के लिए कुछ दिन शेष, जल्द करें अप्लाई, देखें पूरी डिटेल

    Chhattisgarh Political News:  डहरिया ने कहा धीरे-धीरे सभी को पैसा मिलना बंद ही हो जाएगा। यह बयान सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ वह अपने ही गांव में चलें या मेरे गांव में चलें और चलकर महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।भूपेश बघेल की पोस्ट
    Chhattisgarh Political News:  सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से लिखा गया- महतारी के नाम पर योजना शुरू की, फिर उस योजना में पैसा देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिजली बिल के नाम पर वसूली शुरू की। जनता से वसूली करने के बाद भी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि क्यों नहीं मिल रही है? ये “वसूलीबाज” सरकार जवाब दे।
    फिर डहरिया ने किया योजना बंद होने का दावा
    Chhattisgarh Political News:  मंगलवार को इस मामले में शिव डहरिया ने कहा- सरकार जिन लोगों को महतारी वंदन योजना की राशि दे रही है, उनकी सूची जारी करे। चुनाव के बाद बहुत सारे लोगों को पैसा नहीं मिल रहा है। शिकायत गांव में आ रही है हमारे यहां, लोग मुझको कल फोन किए थे बताए कि पैसा मिलना बंद हो गया। अब चुनाव संपन्न हो गया तो महतारी वंदन की राशि धीरे-धीरे लोगों को मिलना बंद हो जाएगी।

    Read Also-  स्वास्थ्य विभाग में संविदा के विभिन्न पदों पर पुनः साक्षात्कार-कौशल परीक्षा, इन विभागों में होगी भर्ती

    दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा
    कांग्रेस नेताओं के दावों के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री ने मंगलवार को इसका जवाब दिया, उन्होंने कहा- भूपेश बघेल जी ने जब मेनिफेस्टो जारी किया था अपने 2018 के चुनाव में तब उन्होंने कहा था कि हर महीने 500 रुपए छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देंगे। पिछले 5 साल में किसी को 5 रुपए नहीं मिले।

    वित्त मंत्री ने आगे कहा- आज 655 करोड़ की राशि हर महीने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दी जा रही है। लगातार ये राशि मिल रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उनके गांव में भी हम चलने को तैयार हैं और वहां जाकर महिलाओं के हाथ खड़े करवाएंगे तो कितने महिलाओं के हाथ खड़े होते हैं भूपेश बघेल खुद अपनी आंखों से जाकर देख सकते हैं। मैं उन्हें अपने गांव में भी आमंत्रित करता हूं किसी भी गांव में आमंत्रित करना चाहूंगा जिस भी गांव में जाना चाहेंगे वहां जाकर पूछ लेंगे की महतारी वंदन का पैसा कितने लोगों को मिल रहा है, अपने आप महिलाओं के हाथ खड़े होंगे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्हें जवाब देना चाहिए कि अपने वादे के मुताबिक उन्होंने 500 रुपए महिलाओं को क्यों नहीं दिए।

    Read Also-  CG SET Exam  Admit Card 2024: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

    कांग्रेस ने दावा किया था पैसे नहीं मिल रहे
    लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार सभी महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नही दे रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जुलाई माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नही मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायते आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटाने का सरकार षड़यंत्र कर रही है।

    Read Also-  बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 20 लाख का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास, तीन महिलाओं पर FIR

    माफी मांगे कांग्रेस- भाजपा
    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने अपने वादों पर तेजी से अमल करके देशभर में एक मिसाल कायम की है और यह प्रमाणित किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोग कहते थे कि महतारी वंदन योजना लागू नहीं होगी, किसी को पैसा नहीं मिलेगा। फिर भाजपा चुनाव जीती तो कांग्रेस को लोग कहने लगे कि पैसा नहीं मिलेगा। महतारी वंदन योजना की पहली एवं दूसरी किश्त देने के बाद भी कांग्रेस पार्टी कह रही थी कि अब अगली किश्त नहीं मिलेगी। उसके बाद भी मिल गई तो कहने लगे कि लोकसभा चुनाव के बाद नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भी महिलााओं को पैसा मिला और आगे भी मिलेगा। ये कांग्रेसियों की तरह किया खोखला वादा नहीं था, ये है मोदी की गारंटी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst raipur political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.