Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Strike: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध… फैक्ट्री बंद होते ही सरिया-स्टील हुआ महंगा

    Chhattisgarh Strike: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध… फैक्ट्री बंद होते ही सरिया-स्टील हुआ महंगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Chhattisgarh Strike

    Chhattisgarh Strike:  बिजली की दरों को लेकर लोहा फैक्ट्रियों के बंद होते ही स्टील और सरिया कीमतों में 5 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। उत्पादन बंद होते ही बाजार में कृत्रिम शार्टेज बताकर कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। 50 से 51 हजार रुपए प्रति टन मिलने वाले सरिया 54 से 55000 रुपए प्रति टन तक पहुंच गया है।

    Chhattisgarh Strike:   वहीं हड़ताल के लंबा खिंचने की आशंका को देखते हुए फैक्ट्रियों से उठाव शुरू हो गया है। बंद की घोषणा को देखते हुए पिछले सप्ताहभर से डिमांड बढ़ गई है। जबकि मानसूनी सीजन में आमतौर पर सरिया और स्टील का बाजार ठंडा रहता है। लोहा एवं स्पंज आयरन की फैक्ट्रियों में प्रतिमाह 15 लाख टन का उत्पादन होता है। इसमें 15 फीसदी स्थानीय और 85 फीसदी दूसरे राज्यों को भेजा जाता है। बंद के चलते स्थानीय डिमांड बढ़ने पर अधिकांश गाडि़यों को नहीं भेजा गया।

    Read Also-  अगले कुछ घंटे प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

    छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया की बंद को देखते हुए स्टील की कीमतों में तेजी आई है। उत्पादन बंद होने से फैक्ट्री संचालकों के साथ ही आम लोगों और राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिजली की दरों में राहत नहीं मिलने और उत्पादन बंद होने से कीमतों में और इजाफा होगा। बता दें कि राज्य में 800 से ज्यादा लोहा फैक्ट्रियों और इससे जुडे़ अन्य उद्योगों का संचालन होता है। बिजली की दरों के विरोध में 250 से ज्यादा फैक्ट्री इस समय बंद है।

    इसलिए हो रहा विरोध
    Chhattisgarh Strike:   लोहा कारोबारियों ने बताया कि आयरन ओर को गलाने के बाद लोहा निर्माण करने पर पहले 10000 रुपए प्रति टन की लागत आती थी। लेकिन, बिजली की बढ़ी हुई दर के चलते 12500 रुपए प्रति टन खर्च करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें प्रति टन 2500 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं 1 टन आयरन ओर को गलाने पर 80 फीसदी लोहा के बाद कोयला और मजदूरी सहित अन्य मदो को मिलाकर 30000 रुपए की लागत आ रही है। कारोबारियों का कहना है कि पहले उन्हें 5.75 पैसा प्रति यूनिट बिजली की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन इस समय उन्हे 7.60 रुपए प्रति यूनिट और 15 फीसदी तक एफपीपीएएस,10 पैसे उपकर लिया जा रहा है। जबकि यही बिजली 2014 में 4.15 रुपए प्रति यूनिट के दर से मिलती थी।

    Read Also-  स्टॉक मार्केट से प्रॉफिट का लालच देकर लोगों से ठगे 28 लाख रुपए, आरोपी फरार

    स्टील उद्योगों को 713 करोड़ रुपए की छूट :सीएसपीडीसीएल
    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने प्रेस रिलिज जारी कर बताया कि स्टील उद्योगों को 6.35 रुपए प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 8.36 रुपए, तेलंगाना में 8.10 रुपए और मध्यप्रदेश में 7.15 रुपए प्रति यूनिट दर से उद्योगों को बिजली मिल रही है। पिछले आठ सालों में केवल 35 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई गई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 जून 2024 को वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत आपूर्ति की नए दरों की घोषणा की गई है। जिसमें उच्चदाब स्टील उद्योगों के प्रति यूनिट ऊर्जा प्रभार में मात्र 25 पैसे (4.10 प्रतिशत) की वृद्धि कर 1 जून 2024 से प्रति यूनिट ऊर्जा प्रभार 6.35 रुपए निर्धारित किया गया है।

    साथ ही लोड फैक्टर पर मिलने वाली अधिकतम छूट को 25 प्रतिशत से घटा कर 10 प्रतिशत किया गया है। आयोग द्वारा वास्तविक खपत को आधार मानते हुए स्टील उद्योगों की इस वर्ष की अनुमानित खपत 11,237 मिलियन यूनिट का आकलन किया है। इस खपत के आधार पर ऊर्जा प्रभार में की गई वृद्धि के बावजूद टैरिफ लोड फैक्टर पर 713 करोड़ की छूट टैरिफ के माध्यम से स्टील उद्योगों को मिल रही है। वहीं अतिरिक्त उच्चतम दाब की अवधि रोजाना को 6 घंटे से 8 घंटे कर दिया गया है।

    Read Also-  शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने बच्चे को बिना देखे किया रेफ़र, रास्ते में हुई मासूम की मौत

    अचानक 68 प्रतिशत छूट बढ़ी थी
    अफसरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के उच्चदाब स्टील उद्योगों को 4 वर्ष पहले अचानक खपत आधारित ऊर्जा प्रभार में दी जाने वाली छूट 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई थी, जिससे इन उद्योगों को एकदम से 68 प्रतिशत का लाभ मिलने लगा था। वर्तमान में, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा अज्ञात कारणों से आश्चर्यजनक रूप से अचानक बढ़ाई गई छूट को ही न्यायोचित रूप से कम किया गया है। इससे उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिलने वाला अतिरिक्त फायदा कम हो गया है, जिसको लेकर वे गैर-वाजिब दबाव बना रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh employees strike ends chhattisgarh govt chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh strike
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.