CG Today News: छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के कई मंत्रियों के खिलाफ दर्जनों शिकायतें मिली है। वहीं प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। इन सभी को देखते हुए भविष्य में निर्णय लिए जाने के लिए आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में आज कई बैठक प्रस्तावित है। इसलिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर को दिल्ली रवाना होंगे।
Read Also- देशभर में बजा बिलासपुर का डंका, अब इस मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि
CG Today News: सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपनी बातें केंद्रीय नेतृत्व तक रख दी हैं। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अंतिम रायशुमारी की जाएगी। इसमें मंत्रिमंडल के विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्ति के साथ प्रशासनिक कामकाज और शिकायतों की जवाबदेही जैसे विषयों पर चर्चा होनी है।




