Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    July 27, 2026

    पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम

    July 27, 2026

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त, विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम
    • सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त, विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश
    • बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक, समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, NRDA ने दी 142 एकड़ जमीन

    नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, NRDA ने दी 142 एकड़ जमीन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    फार्मास्युटिकल पार्क
    फार्मास्युटिकल पार्क

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य के सेंट्रल इंडिया के प्रमुख फार्मास्युटिकल हब बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पार्क की स्थापना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में 141.84 एकड़ भूमि पर की जाएगी। भूमि आबंटन छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही फार्मास्युटिकल क्षेत्र को भी बढ़ावा दे रही है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाना है, जिसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाना जरूरी है। फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना इसी दिशा में एक अहम कदम है।

    Read Also-  रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियुक्त 50 जूनियर डॉक्टरों की नौकरी पर संकट

    उन्होंने बताया कि इस परियोजना से न केवल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि होगी, बल्कि फार्मास्युटिकल क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ की शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है, जिसे आने वाले समय में 10 लाख रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फार्मास्युटिकल पार्क की बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्क में आयुष उत्पादों में विशेषज्ञता वाली फार्मास्युटिकल इकाइयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पार्क में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), अनुसंधान एवं विकास केंद्र, परीक्षण प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं भी होंगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी के लिए गाइडलाइन जारी: शराब पीकर जश्न मनाने से पहले जानें ये जरूरी नियम

    इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने फार्मास्युटिकल सेक्टर में वृहद उद्यम हेतु निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं बनाई हैं। राज्य सरकार ने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के तहत फार्मास्युटिकल इकाईयों को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने के दिनांक से लेकर 12 वर्ष तक के लिए नेट एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति और अन्य रियायतें देने का प्रावधान किया है। 50 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश पर अनुदान की अधिकतम राशि 60 करोड़ रुपये तक होगी, जबकि 500 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी निवेश पर 300 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त, विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक, समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.