Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    July 23, 2026

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना, 293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज़ खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क

    छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना, 293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज़ खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 16, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के एक अनमोल खजाने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को जाने। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित यह पार्क एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म उद्यान है, जो पृथ्वी के 293 मिलियन साल पुराने इतिहास की झलक दिखाता है। यह वह दौर था जब आज का यह भूभाग एक ठंडे समुद्र के नीचे डूबा हुआ था। यह जीवाश्म पार्क केवल अतीत की कहानी नहीं बताता, बल्कि भारत की भूगर्भीय विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अनमोल धरोहर को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यह स्थान वैज्ञानिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

    इस पार्क की खोज 1954 में भूवैज्ञानिक एस.के. घोष ने कोयला खनन के दौरान की थी। इसकी खासियत न सिर्फ इसका विशाल क्षेत्रफल है, बल्कि यह भारत का एकमात्र ऐसा समुद्री जीवाश्म पार्क है जिसे राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है। यहां से द्विपटली (बायवेल्व) जीव, गैस्ट्रोपॉड, ब्रैकियोपॉड, क्रिनॉइड और ब्रायोज़ोआ जैसे समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म तालचिर संरचना से संबंधित हैं, जो पर्मियन युग के शुरुआती दौर को दर्शाते हैं।

    बेखौफ अपराधी, बीच सड़क पर चाकू लहरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शोधकर्ताओं का मानना है कि यह क्षेत्र समुद्री जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण समुद्र में डूब गया था। ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ा और इस क्षेत्र में समुद्री जीवन का जमाव हुआ। बाद में जब जलस्तर घटा, तो ये समुद्री जीव चट्टानों में दब गए और लाखों वर्षों में जीवाश्म के रूप में बदल गए।

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में 4 तस्कर गिरफ्तार, 105 किलो गांजा जब्त

    गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क केवल छत्तीसगढ़ या भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थल है। ऐसे ही जीवाश्म ब्राजील के पराना बेसिन, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, अंटार्कटिका के अलेक्जेंडर आइलैंड और दक्षिण अफ्रीका के कारू बेसिन में भी पाए गए हैं। यह पार्क गोंडवाना महाद्वीप के भूगर्भीय इतिहास को समझने में अहम भूमिका निभाता है।

    बदलते मौसम और मानवीय गतिविधियों के कारण इस जीवाश्म उद्यान को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसे संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अगस्त 2021 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज के वैज्ञानिकों, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। मार्च 2022 में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने इसे राज्य का पहला मरीन फॉसिल पार्क घोषित किया।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस जीवाश्म पार्क के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 41.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। पार्क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन व अनुसंधान के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh election chhattisgarh election exit poll chhattisgarh election results chhattisgarh local body election results chhattisgarh mayor election chhattisgarh mayor election result chhattisgarh nagriya nikay chunav 2025 chhattisgarh news chhattisgarh nikay chunav chhattisgarh nikay chunav 2025 chhattisgarh nikay chunav result chhattisgarh nikay chunav result today nagariya nikay chunav 2025 chhattisgarh nikay chunav chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.