रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री ने बासिंग में लगाई चौपाल, सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिले
इस बैठक में विभिन्न राज्यों के विकास कार्यों, नीति निर्माण और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय के साथ इस बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल रहेंगे। यह बैठक आगामी योजनाओं और आर्थिक नीतियों के निर्धारण के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य हित में नई योजनाओं के लिए केंद्रीय समर्थन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली प्रवास के दौरान वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। दौरे के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटकर बैठक के निष्कर्षों की जानकारी देंगे।




