Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर: नया बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण पर भड़की चिकटराज समिति, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

    बीजापुर: नया बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण पर भड़की चिकटराज समिति, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025Updated:June 14, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-12 अंतर्गत नया बस स्टैंड के पीछे (चट्टान पारा) अवैध अतिक्रमण, वनों की कटाई और बिजली चोरी जैसे गंभीर मामलों को लेकर शनिवार को चिकटराज समिति व स्थानीय वार्डवासियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमित भूमि खाली करने की चेतावनी दी है।

    प्रगति नगर के रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास में किया जा रहा शिफ्ट, नगर निगम का अमला लोडिंग अनलोडिंग में कर रहा मदद

    समिति ने यह भी निर्णय लिया कि सोमवार को जिला प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती, तो समिति जन आंदोलन व हड़ताल के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    ED की कार्रवाई के विरोध में बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

    *पर्यावरण और आस्था स्थलों को हो रहा नुकसान*

    बैठक में समिति सदस्यों ने बताया कि नया बस स्टैंड के पीछे कुछ लोगों द्वारा वनों की अवैध कटाई कर वहां अतिक्रमण कर मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं, अवैध रूप से बिजली की चोरी भी की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, बल्कि शासन को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

    सड़क पर स्टंटबाजी करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भी काटा

    चिकटराज समिति के देव प्रमुख रामशरण मांझी ने कहा कि ये स्थान आदिवासी आस्था के प्रतीक हैं — माता काली कंकालिन, कोंडराज देव और बाबा चिकटराज पीढ़ा पठानी जैसे पवित्र स्थलों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। समिति ने पूर्व में भी कई बार ऐसे प्रयासों के खिलाफ बैठकें कीं और संबंधितों को समझाइश दी गई, लेकिन फिर भी अवैध गतिविधियां जारी हैं।

    *एक सप्ताह की मोहलत, फिर आंदोलन तय*

    बैठक में समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, ताकि वे स्वयं भूमि खाली कर लें। इसके बाद यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो समिति पेरमा, पुजारी, गायता और अन्य पारंपरिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय सहित संबंधित विभागों में ज्ञापन सौंपेगी और आंदोलन की राह अपनाएगी।

    *बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति*

    बैठक में चिकटराज समिति के वरिष्ठ सदस्यगण पेरमा, पुजारी, गायता, सियान, सज्जन, सिरा, गुनिया सहित पार्षदगण, स्थानीय ग्रामीण और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

    समिति ने प्रशासन से अपील की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा हो सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.