अंबिकापुर। शहर के सत्तीपारा इलाके में 24 मई की शाम 6 साल का अनिकेत सोनकर अज्ञात स्कूटी सवार के साथ लापता हो गया। बच्चा घर के बाहर खेलते हुए सड़क की ओर चला गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन 25 मई को जब परिजन कोतवाली थाने पहुंचे तो अनिकेत वहीं मिला।
बस्तर में बड़ा रेल हादसा टला, लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे
बच्चे ने बताया कि कोई स्कूटी सवार उसे अपने साथ ले गया और फिर अगली सुबह कोतवाली थाने के सामने छोड़कर चला गया। अनिकेत यह नहीं बता सका कि रात में उसे कहां रखा गया था। घटना के CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिसमें स्कूटी सवार बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
रायगढ़ में क्रिश्चन और हिन्दुओं के बीच तनाव की स्थिति, हिन्दू संगठन ने मंदिर तोड़ना का आरोप लगाकर चर्चा में लहराया भगवा झंडा
पुलिस ने बच्चा मिलने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया और स्कूटी सवार की तलाश शुरू की। दो दिन बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मामले में अपहरण का अपराध दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्कूटी सवार के हुलिए के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




