Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    July 23, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

    July 23, 2026

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CM Arvind Kejriwal: सरेंडर से पहले CM केजरीवाल की दिल्लीवासियों से भावुक अपील, कहा- मैं जेल जा रहा… मेरे माता-पिता का…

    CM Arvind Kejriwal: सरेंडर से पहले CM केजरीवाल की दिल्लीवासियों से भावुक अपील, कहा- मैं जेल जा रहा… मेरे माता-पिता का…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 31, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    CM Arvind Kejriwal

    CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्लीवासियों से भावुक अपील की है। सुप्रीम कोर्ट में 2 जून को सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को बचाने के लिए जेल रहा हूं, वहीं से आप सबकी सेवा करूंगा लेकिन मेरे माता पिता का ख्याल रखना। उन्होंने कहा कि मैं बेशक आपके बीच नहीं आऊंगा लेकिन आप चिंता मत करना आपके सारे काम चलते रहेंगे।

    उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से कहा, मैं अंदर रहूं या बाहर…दिल्ली का एक भी काम नहीं रुकने दूंगा। आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल में फ्री दवाइयां-इलाज, महिला के लिए बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलाते रहेंगे। जब जेल से वापस लौटूंगा तो हर मां बहन को हर महीने हजार रुपए देने की भी शुरुआत करूंगा।

    Read Also-  सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    परसों मुझे सरेंडर करना होगा पता नहीं इस बार कब तक…
    CM Arvind Kejriwal:
    केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहल्लत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है। परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग मुझे इस बार कब तक जेल में रखेंगे लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं। इसका मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन यह सफल नहीं हुए। जब मैं अभी जेल में था तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया।

    20 साल से शुगर का मरीज हूं, 10 साल से इंसुलिन ले रहा
    इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से शुगर का मरीज हूं। पिछले 10 साल से इंसुलिन ले रहा हूं। रोज मेरे पेट में चार बार इंजेक्शन लगता है। जेल में इन्होंने मुझे कई दिनों तक इंसुलिन के इंजेक्शन नहीं दिए। मेरी शुगर 300 से 325 तक पहुंच गई। इतने दिनों तक शुगर इतनी हाई रहे तो किडनी लीवर खराब हो जाते हैं। पता नहीं यह लोग क्या चाहते थे। इन्होंने ऐसा क्यों किया?

    Read Also-  अमित शाह ने की भविष्यवाणी, कहा- ‘1 जून को केजरीवाल जाएंगे जेल और 6 जून को राहुल गांधी’

    हो सकता इस बार यह मुझे और ज्यादा प्रताड़ित किया जाए
    CM Arvind Kejriwal:
     सीएम ने कहा कि मैं जेल में 50 दिनों तक था। इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था। आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। टेस्ट करवाने की जरूरत है। मेरे यूरिन में भी कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो गया है। परसों मैं सरेंडर करूंगा। सरेंडर करने के लिए लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने घर से निकलूंगा। हो सकता इस बार यह मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। आप अपना ख्याल रखना। मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।

    ‘मेरे माता-पिता का ख्याल रखना, उनके लिए दुआ करना’
    केजरीवाल ने कहा कि मैं हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं आपसे अपने परिवार के लिए कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं। मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं। मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। उनके लिए दुआ करना। भगवान से प्रार्थना करना। दुआ में बड़ी ताकत होती है।

    Read Also-  आसमान से बरस रही आग, 17 शहरों में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    ‘भगवान ने चाहा तो आपका बेटा बहुत जल्द वापस आएगा’
    केजरीवाल ने आगे कहा कि आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वह जरूर स्वस्थ रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं। उन्होंने जिंदगी की हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है तो पूरा परिवार एकजुट रहता है। आप सब ने मुश्किल वक्त में मेरा बहुत साथ दिया है। देश को बचाने के लिए अगर मुझे कुछ हो जाए। अगर मेरे प्राण भी चले जाएं तो गम मत करना। आपकी प्रार्थना की वजह से ही आज मैं जिंदा हूं और आगे भी आपका आशीर्वाद ही रक्षा करेगा। अंत में बस यही कहना चाहता हूं भगवान ने चाहा तो आपका बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।

    10 मई को सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अंतरिम जमानत
    बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी। 2 जून को उन्हें शीर्ष अदालत में सरेंडर करना है। सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक बार सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। केजरीवाल ने कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन के लिए बढ़ाने की अपील की थी। मगर कोर्ट ने केजरीवाल की अपील को ठुकरा दिया था। शराब घोटाले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    arvind kejriwal arvind kejriwal arrest arvind kejriwal latest arvind kejriwal latest news arvind kejriwal latest news today arvind kejriwal latest press conference kejriwal kejriwal latest speech
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.