CM Sai took part in the NCC Day parade: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 76वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गर्ल्स कैडेट्स की शानदार परेड देखी, जिनकी उत्साही और अनुशासित प्रदर्शन ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने गर्ल्स कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की बालिकाओं को इस तरह से देखना मेरे लिए गर्व की बात है। इन युवा बेटियों ने अपने साहस और समर्पण से हमें प्रेरित किया है।”
Read Also- एकतरफा प्यार में पागल हुए दो आशिक, एक ने दूसरे की चाकू मारकर की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने रातभर काटा बवाल
CM Sai took part in the NCC Day parade: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और पैरा मिलिट्री फोर्सेज में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जो न केवल युवाओं को अनुशासन और साहस सिखाता है, बल्कि उन्हें निःस्वार्थ सेवा की भावना भी देता है। यह राष्ट्रप्रेम को जागृत करता है और युवाओं को हमारे सुरक्षाबलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि NCC का ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” युवाओं को जीवन में सफलता की दिशा दिखाता है।
Read Also- महाराष्ट्र समेत उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत: सीएम साय ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय, कहा- मोदी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़कर बोल रहा
CM Sai took part in the NCC Day parade: मुख्यमंत्री ने परेड के बाद पुलिस परेड ग्राउंड में शानदार एरो मॉडलिंग, घुड़सवारी और सेक्शन अटैक जैसे प्रदर्शनों का आनंद लिया। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस पर जब छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड करते हैं, तो यह हमारे लिए गर्व का क्षण होता है। मुझे खुशी है कि प्रदेश में एनसीसी में बालिकाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और कई गर्ल्स बटालियन संचालित हो रही हैं।”
Read Also- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पुलिस की दादागिरी, केंद्रीय मंत्री के निज सचिव से की अभद्रता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को भी सुना। इसमें प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं से 11 और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित “युवा विचारों का महाकुंभ” में भाग लेने की अपील की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को अनुपयोगी वस्तुओं को रिसाइकल कर पुनः उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण, खासकर पौधारोपण और गौरेया के संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने साइबर क्राइम (डिजिटल अपराध) के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सचेत रहने और इस विषय में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।




