Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CM Sai will Meet PM Modi in Delhi Today : छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा

    CM Sai will Meet PM Modi in Delhi Today : छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 25, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    modi and cm sai khabarwaad.com
    modi and cm sai khabarwaad.com

    CM Sai will Meet PM Modi in Delhi Today  : छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान CM साय प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। CM का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात का कार्यक्रम भी समय तय हो सकता है।

    बड़े नेताओं से मीटिंग में यह होगा

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय से पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में जारी काम-काज की जानकारी PM मोदी लेंगे। केंद्र की योजनाओं के छत्तीसगढ़ में संचालन संबंधी निर्देश भी मुख्यमंत्री को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश के सियासी हालात पर भी बात होगी।

    संगठन से मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर निर्देश भी मिल सकते हैं। बुधवार या गुरुवार को जब मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इसके बाद कैबिनेट में विस्तार को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

    Read Also : युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 8वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 6 हजार से अधिक  पदों पर भर्ती, इस दिन होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

    इन नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा

    वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो अंदरखाने इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है।

    इनमें  रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

    Read Also : समाज में शांति के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है छत्तीसगढ़ सरकार- मुख्यमंत्री

    साय कैबिनेट में 12वें मंत्री पर होगा फैसला

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में अभी 2 डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित 12 मंत्री में हैं। इनमें राम विचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन शामिल हैं।

    Read Also :

    बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा के बाद साय कैबिनेट में दो विधायकों को एंट्री मिलनी है। 12वें मंत्री पर लोकसभा चुनाव के बाद बनाने का फैसला सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय नेताओं ने लिया था। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    Read Also : फर्जी दस्तावेज लगाकर 157 युवाओं ने हासिल की सरकारी नौकरी, अब बर्खास्तगी की तैयारी

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG CM meet pm modi Cg CM Vishnudev Sai chhattisgarh chhattisgarh newws chhattisgarh Today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित

    30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.