Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Morning Breaking: सीएम साय का आज दिल्ली दौरा, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    CG Morning Breaking: सीएम साय का आज दिल्ली दौरा, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 22, 2024Updated:December 27, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Morning Breaking: सीएम साय का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरा, युवा कांग्रेस की मशाल रैली

    CG Morning Breaking:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 2:15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दिल्ली पहुंचने के बाद शाम 4:40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचने की संभावना है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

    युवा महोत्सव मड़ई 2024 के समापन कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे शामिल
    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 का आज समापन होगा। समापन समारोह आज अपरान्ह 4 बजे कृषक सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

    Read Also-    CG NEWS: बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव

    यूथ कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास का घेराव
    CG Morning Breaking: 
    छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध, महंगी बिजली दरें और 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादों जैसे मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, यूथ कांग्रेस के 10,000 से अधिक कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

    प्रदेश में ठंड से राहत, मौसम में बदलाव
    छत्तीसगढ़ में मौसम तंत्र में बदलाव के बाद सर्दी का असर कम हो गया है और लोग आज ठंड से राहत महसूस करेंगे। नमी की वजह से कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। आज आसमान में बादल रहेंगे और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ ने वन और वृक्ष आवरण क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
    CG Morning Breaking: 
    छत्तीसगढ़ ने वन और वृक्ष आवरण क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है और इसमें 94.75 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। साल 2021 की रिपोर्ट की तुलना में इस वर्ष 0.07% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    Read Also-  रायपुर के स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म: 11वीं के स्टूडेंट्स ने दिया वारदात को अंजाम, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

    राजधानी रायपुर में आज कई कार्यक्रम आयोजित होंगे
    रायपुर में आज विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 15वें जीण महोत्सव पर अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार में श्रीगणेश पूजन और आह्वान होगा। इसके अलावा, 11 बजे रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में जीण माता का श्रृंगार दर्शन, ज्योति प्रज्ज्वलन और भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। आशीर्वाद भवन बैरनबाजार में सुबह 11 बजे से 15वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में दोपहर 12 बजे से संत गुरु घासीदास, पं. सुंदरलाल शर्मा, ठाकुर प्यारेलाल सिंह और दाऊ घनश्याम सिंह गुप्ता के व्यक्तित्व पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

    राजयोग ध्यान समारोह
    रायपुर के विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सुबह 9 बजे से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजयोग ध्यान समारोह आयोजित किया जाएगा।

    जयंती महोत्सव
    जीई रोड स्थित आश्रम परिसर में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के तत्वावधान में मां सारदा देवी का 172वां जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रातः 5 बजे मंगल आरती और बालभोग के बाद विशेष पूजा, हवन, भोग और प्रसाद वितरण होगा। संध्या आरती के बाद 6 से 7 बजे तक प्रार्थना और भजन भी आयोजित होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh news hindi news mp news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.