CM Vishnudeo Sai today’s Program : राज्यपाल रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
Read Also : CG Dantewada Job Alert : महिलाओं के लिए 20 पदों पर निकली भर्ती, 4 सितंबर को प्लेसमेंट कैम्प
श्री डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
Read Also : CG Raipur Rape case : रायपुर में बस डिपो के पास गैंगरेप, टिकरापारा की घटना
समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना होंगे।




