CM Vishnudev Sai Went to Delhi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे।
Read Also : छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय गृहमंत्री से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात
CM Vishnudev Sai Went to Delhi : इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री गडकरी के बीच इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। मुख्यमंत्री उसके बाद दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पर अपने विचार रखेंगे।
Read Also : श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में सूर्यकुमार कर सकते हैं भारत की कप्तानी
CM Vishnudev Sai Went to Delhi : इस कार्यक्रम में विकास, सुशासन, नक्सलरोधी अभियान की सफलता, नक्सलियों द्वारा पीड़ित लोगों की व्यथा, संस्कृति, पर्यटन आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।




