Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक से कपल ने की अजीब डिमांड, कहा- जल्द से जल्द OYO खुलवा दो….

    विधायक से कपल ने की अजीब डिमांड, कहा- जल्द से जल्द OYO खुलवा दो….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 22, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BHILAI. जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भरी दोपहरी नेहरू नगर गार्डन में बैठे प्रेमी-जोड़ों को वहां से भगाया तो लड़के-लड़कियां ने उनसे OYO रूम की मांग करने लगे। युवतियां बोलीं आपने सब बंद करा दिया..कहां जाएं अब पार्क में भी बैठने नहीं दे रहे। दरअसल विधायक पार्क में छापा मारने पहुंचे थे। उनके मुताबिक शिकायत मिली थी कि कपल्स यहां बैठकर अश्लील हरकत करते हैं।

    विधायक रिकेश सेन ने कपल्स को समझाइश देकर पार्क से जाने को कहा और उन्हें चेताया कि अगर दोबारा पकड़े गए तो लड़के-लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया जाएगा फिर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।

    गार्डन के अंदर बाइक पर बैठे कपल्स से जब विधायक ने पूछा इतनी दोपहरी में यहां क्या कर रहे हो तो लड़के ने बोला टाइम बिताने आए हैं। बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस पर विधायक ने कहा कि बातचीत करना है तो घर में करो। इस पर लड़के ने कहा कि OYO बंद करा दिए हो। अब टाइम पास करने के लिए यहां आए हैं। विधायक ने कहा कि OYO बंद करा दिया तो क्या कहीं भी बैठकर लोगों के घर के सामने गलत हरकत करोगे। इसके बाद विधायक ने लड़के-लड़कियों को वहां से भगा दिया।

    Read Also-  मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 नाबालिग को बचाया

    विधायक ने दूसरे जोड़े को टोका तो युवक विधायक से बहस करने लगा कि वो पब्लिक प्लेस में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हूं। आप वहां भी आ गए रोकने के लिए। कम से कम पार्क तो उन लोगों के लिए छोड़ दो। या तो हमारे लिए OYO खुलवा दो। आपके डर से लोग दारू पीने और प्रेमिका से मिलने से भी डर रहे हैं। OYO खुल जाएगा तो हम अपना आधार कार्ड देकर वहां अपनी प्रेमिका के साथ जा सकेंगे। अब मजबूरी में गार्डन में आना पड़ रहा है। आपकी वजह से 6-6 महीने में गर्लफ्रेंड से मिल पाते हैं।

    विधायक पर लगाया कपल्स को परेशान करने का आरोप
    रिकेश सेन जब तीसरे जोड़े के पास गए तो यहां लड़की विधायक से कहने लगी कि वो पार्क घूमने आई है। ओयो तो हर जगह बंद कर दिए तो कहां जाएंगे। रिकेश ने कहा कि मुझे पहचानती हो तो लड़की ने कहा कि रिकेश सेन हो विधायक हो। सभी जगह ओयो बंद करा दिए हो। अब तो पुलिस से अधिक आपसे डर लग रहा है। आपका काम दूसरा है, लेकिन आप तो कपल्स को परेशान कर रहे हो। विधायक ने कहा कि ये भी मेरा काम है।

    अब हम आपके इलाके में नहीं आएंगे विधायक जी
    लड़की ने कहा कि प्यार मोहब्बत तो सालों से चलता आ रहा है। हम प्यार कर रहे हैं, कोई गलत नहीं कर रहे हैं। आपको परेशानी है तो हम मैत्रीबाग या टाउनशिप के गार्डन में चले जाएंगे। अब आपके क्षेत्र में नहीं आएंगे। इसके बाद विधायक ने उनको समझाया कि यहां लोग टहलते हैं आप लोग ऐसे बैठें हैं..अच्छा नहीं लगता है। ये उम्र पढ़ाई-लिखाई का है प्यार-मोहब्बत का नहीं है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    # trending #bhilaitimes #LatestNews assembly elections bhilai news BhilaiNews breaking news cg latest news cg news CGNews chhattisgarh news durgbhilai latest news hindi news latest news mla rikesh sen mla rikesh sen raid in park mp election news mp news National News news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.