Khabarwaad Narayanpur. जिले के ग्राम धौड़ाई में इमली पेड़ के नीचे बैठकर ताबीज, माला और रूद्राक्ष बेचने वाले दंपति के पास से पुलिस ने 6 बोरी में 208 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ, कोडेक्स वायर और विस्फोटक फ्यूज बरामद किया गया है। उनसे पूछने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। बताया जाता है कि ये दंपति नक्सलियों को ये विस्फोटक सामाग्री सप्लाई करते थे।
बता दें कि पुलिस पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनका नाम रवि मरकाम 45 वर्ष और चमेली बाई 35 वर्ष है। वे दोनों पति-पत्नी हैं और पन्ना छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, वे अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर जड़ीबूटी, ताबीज और माला बेचने का काम करते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत अन्य कई सामान सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े
IPL 2024 से पहले CSK का बड़ा ऐलान, धोनी की जगह ये खिलाड़ी होगा कप्तान




