रायपुर। विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे अपराधिक मामलों को उठाया। राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल के सवालों पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी। कवर्धा में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके बाद पक्ष-विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी बीजेपी के विधायक आसंदी के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।




