नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। NTA ने इस घोषणा को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इसके मुताबिक, CUET UG 2025 के परिणाम 4 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे। छात्र अपने परिणाम को CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।
इस वर्ष, CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 13.5 लाख छात्र शामिल हुए। यह परीक्षा भारत के 379 शहरों और विदेशों के 26 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। पिछले साल, यानि 2024 में, CUET UG परिणाम 25 जुलाई को जारी किए गए थे। इस बार अनुमान जताया जा रहा है कि परिणाम 2 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2025 परिणाम कैसे चेक करें:
- सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
- यहां CUET UG परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण विवरण और आवश्यक जानकारी भरें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका CUET UG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश कार्यक्रम, पात्रता मानदंड की जांच करनी होगी। इसके अलावा, काउंसलिंग के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि किसी छात्र को CUET UG स्कोरकार्ड में कोई भी विसंगति दिखती है, तो वे तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को [email protected] पर मेल करना होगा।
CUET UG परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है।




