Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    August 20, 2026

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    August 20, 2026

    ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
    • भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
    • ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना
    • जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले
    • छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन
    • वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति
    • केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

    केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य में बढ़ती साइबर अपराध की गतिविधियों को देखते हुए स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। यह सेंटर राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) के रूप में काम करेगा। सेंटर पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से आदेश भी जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, S4C के अंतर्गत दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

    इन दो आईपीएस अफसरों को मिली जिम्मेदारी

    आदेश के मुताबिक, 2008 बैच के IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल, जो वर्तमान में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2010 बैच के IPS गिरिजा शंकर जायसवाल, जो वर्तमान में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ में उप पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवा) के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ के पद पर पदस्थ किया गया है।

    साइबर अपराध पर बेहतर निगरानी होगी

    राज्य सरकार ने साइबर अपराध से संबंधित बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर बेहतर निगरानी और प्रभावी प्रवर्तन के उद्देश्य से इस सेंटर का गठन किया है। S4C राज्य में साइबर अपराध से जुड़े मामलों और गतिविधियों के लिए समन्वय केंद्र के रूप में काम करेगा।

    केंद्र में हैं I4C

    Indian Cyber Crime Coordination Centre यानी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र देश में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्यों की पुलिस एजेंसियों के बीच साइबर अपराध की रोकथाम, जांच और कार्रवाई में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसी के तर्ज पर अब राज्य में S4C का गठन किया गया है।

    देखें आदेश की कॉपी-

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

    जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले

    छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

    इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED की दबिश, टीम खंगाल रही है दस्तावेज…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.