Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    August 20, 2026

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    August 20, 2026

    ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
    • भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
    • ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना
    • जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले
    • छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन
    • वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति
    • केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    Arun Saw Statement
    Arun Saw Statement

    रायपुर। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में वंदे मातरम् के दो मिनट के गायन का प्रस्ताव पारित किए जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और CWC में लाया गया प्रस्ताव देश के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम परस्त राजनीति करते हुए मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है।

    अधिकारी से गाली-गलौच के मामले पर कार्रवाई की मांग

    अभनपुर में कांग्रेस नेता द्वारा अधिकारी से कथित गाली-गलौच के वायरल वीडियो को लेकर अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में कानून को हाथ में लेने से बड़ा नैतिक अपराध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से गाली-गलौच करना दुर्भाग्यजनक और अनुचित है। ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए।

    उप मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते अधिकारियों को धमकाकर काम कराया जाता रहा होगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसी धमकियों की वजह से उनके कई साथी आज जेल में हैं।

    ‘कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है’

    अरुण साव ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं की भाषा और काम का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का यही रवैया जारी रहा तो वह अपना अस्तित्व बचाने में भी सफल नहीं होगी।

    ‘भाजपा में नहीं है कुर्सी की लड़ाई’

    सोशल मीडिया पर कांग्रेस के ‘कुर्सी दंगल’ से जुड़े पोस्ट को लेकर अरुण साव ने कहा कि कुर्सी की लड़ाई कांग्रेस में चल रही है और यह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे नेता हैं और सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

    शराब घोटाले की ED जांच पर बोले- प्रक्रिया का हिस्सा

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों पर शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रहा है और कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।

    गौठान को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ था और कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘गौ धाम योजना’ पर तेजी से काम कर रही है।

    सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की जरूरत

    GEN Z से अधिकारियों के जुड़ने और सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर अरुण साव ने कहा कि यह सोशल मीडिया का दौर है। विभागों के काम और योजनाओं की जानकारी समय पर जनता तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों और विभागों का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना जरूरी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

    जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले

    छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

    इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन

    केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED की दबिश, टीम खंगाल रही है दस्तावेज…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.