रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने वोट चोरी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बैज ने कहा कि जिस तरह से चुनाव परिणाम आए, किसी ने कल्पना नहीं की थी कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं बीजेपी किसी न किसी माध्यम से वोट चोरी कर रही है। “कहीं न कहीं इस पर सवाल तो है। वो कौन लोग हैं, जिन्होंने नाम जोड़ा है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Read Also- एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, राजधानी के इस थाने में दर्ज हुई FIR
यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। बैज ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जनता के बीच लेकर जाएगी।




