Delhi News : आबकारी मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक 2 जून को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करना है।
इससे पहले शुक्रवार को सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे, जेल से भी दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार, माता-पिता का ध्यान रखा जाए लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी गई थी। जिससे किडनी व लीवर में असर हुआ है डॉक्टरों ने कहा है कि यह गंभीर बीमारी हो सकती है जेल में मेरा वजन 74 किलो से 64 किलो हो गया है आप मेरे लिए प्रार्थना करें।
उन्हें झूठ बोलने की बीमारी : भाजपा
भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की गंभीर बीमारी वाली बात पर तंज करते हुए कहा कि सच में केजरीवाल को एक गंभीर बीमारी है और वह है–झूठ बोलने की! सचदेवा ने कहा केजरीवाल झूठ बोलने की बीमारी से बाज नहीं आ रहे हैं उन्हें पता था कि उन्हें जेल जाना है लेकिन जानबूझकर अपने बुजुर्ग मां-बाप का नाम लेना झूठी सहानुभूति की कोशिश करना अपनी चोरी और भ्रष्टाचार को छिपाना है जा रे केजरीवाल है।


