उपनई दिल्ली। प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़ते हुए दिल्ली को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है. दिल्ली की परिधि के तहत आने वाले पेट्रोल पंप 1 जुलाई से कुछ चुनिंदा गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल नहीं देंगे. इसकी लगभग सारी तैयारी हो चुकी हैं. धीरे-धीरे ये फैसला पूरे दिल्ली-एनसीआर में लागू होगा.
सुडा ने तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए किए मंजूर , उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की स्वीकृत
CAQM के आदेश के मुताबिक दिल्ली में 1 जुलाई से 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ी और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को ईंधन की सेल नहीं की जाएगी. वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गुरुग्राम और सोनीपत में ये फैसला 1 नवंबर से लागू होगा.




