Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » घने कोहरे से दिल्ली ठप, 129 उड़ानें रद्द, हवा खतरनाक स्तर पर

    घने कोहरे से दिल्ली ठप, 129 उड़ानें रद्द, हवा खतरनाक स्तर पर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 20, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तड़के से ही कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द कर दी गईं, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है।

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, सुबह से ही लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुबह 6:10 बजे जारी एडवाइजरी में यात्रियों को संभावित देरी को लेकर सतर्क किया और एयरपोर्ट रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

    सूत्रों के मुताबिक, 20 दिसंबर के लिए कुल 129 उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें 66 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। ये सभी उड़ानें पूरे दिन के लिए निरस्त की गई हैं।

    उधर, वायु प्रदूषण ने भी हालात गंभीर बना दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 6 बजे दिल्ली की हवा बेहद खराब से खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। आईटीओ इलाके में AQI 429 रिकॉर्ड किया गया। विवेक विहार में 425, आनंद विहार में 423, जहांगीरपुरी में 420, नेहरू नगर में 418 और वजीरपुर में 417 AQI दर्ज किया गया। अधिकांश इलाकों में AQI 400 के आसपास या उससे ऊपर रहा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

    इससे पहले शुक्रवार को भी कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। एक दिन में 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 500 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, दिनभर करीब 500 उड़ानें तय समय से पीछे रहीं। कम दृश्यता के बावजूद CAT-III कंडीशन के तहत उड़ानों का संचालन किया गया, लेकिन देरी को पूरी तरह रोका नहीं जा सका।

    यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार रात विशेष एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया कि यात्रियों को समय पर सही जानकारी दी जाए, लंबी देरी की स्थिति में भोजन और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराए जाएं, रद्द उड़ानों पर रीबुकिंग या रिफंड सुनिश्चित किया जाए और समय पर चेक-इन करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित न किया जाए।

    एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे हवाई अड्डों पर भी कोहरे का असर पड़ सकता है, जबकि इंडिगो ने यात्रियों से यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.