रायपुर। आखिरकार 7 महीने 4 दिन बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल से बाहर आ गए। इस दौरान मौके पर परिवार के लोग मौजूद रहे। अपने नेता की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 विधायकों के खिलाफ एक्शन, विधानसभा से किया गया सस्पेंड
देवेंद्र यादव के जेल से निकलने से पहले कार्यकर्ताओं का हुजूम सा लग गया। उनके हाथों में फूल और मिठाई भी थी। जैसे ही देवेंद्र यादव जेल से बाहर आए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था की थी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 विधायकों के खिलाफ एक्शन, विधानसभा से किया गया सस्पेंड
विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने जमानत कराई है। इस दौरान यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है।




