Dhamtari News: धमतरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विचाराधीन कैदी जेल प्रहरी को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। यह घटना रविवार दोपहर की है, जब पंचराम निषाद उर्फ पंचू, जो चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में जिला जेल में बंद था, पेट दर्द होने के कारण एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था।
Read Also- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी ट्रक चालक फरार
Dhamtari News: जानकारी के अनुसार, पंचू को शौचालय में बैठने का मौका मिला, जहां उसने अपनी हथकड़ी खोलकर वहां से फरार हो गया। पंचू के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज है, और वह 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था।
Read Also- सोशल मीडिया पर आरक्षक ने पोस्ट किया भड़काऊ पोस्ट, SP ने किया सस्पेंड, विभाग करेगा मामले की जांच
Dhamtari News: इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।




