नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 से 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल DSSSB के OARS पोर्टल (dsssbonline.nic.in) के जरिए स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक/10वीं पास होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग: ₹100
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स- सर्विसमैन एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: निशुल्क
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार को सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके नया पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
- आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 334 पदों को भरा जाएगा। पदवार विवरण इस प्रकार है:
- कोर्ट अटेंडेंट: 295 पद
- कोर्ट अटेंडेंट (S): 22 पद
- कोर्ट अटेंडेंट (L): 1 पद
- रूम अटेंडेंट (H): 13 पद
- सिक्योरिटी अटेंडेंट: 3 पद
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।




