Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: 18 हजार नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

    दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: 18 हजार नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 अपराध No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली सिगरेट उत्पाद बेचने के आरोप में दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली सिगरेट और संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2.07 लाख बताई गई है।

    पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और ITC के उत्पादों की नकल एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में जांच की। मौके पर ITC के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त किया।

    18 हजार नकली सिगरेट बरामद

    पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग खेप में नकली सिगरेट बरामद हुईं। इनमें 12,000 GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट, कीमत करीब ₹1.38 लाख, 6,000 GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट, कीमत करीब ₹69 हजार कुल 18,000 सिगरेट, कीमत ₹2.07 लाख शामिल है। बरामद उत्पादों के पैकेट पर ₹115 MRP और QR नंबर भी अंकित पाया गया।

    आर्थिक लाभ के लिए नकली ब्रांड का इस्तेमाल

    पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद की तरह दिखने वाली पैकेजिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। इससे ग्राहकों के बीच वास्तविक और नकली उत्पाद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

    BNS और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस

    प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर दुर्ग और निखिल सिहानी (29) निवासी सदानी नगर सिंधी कॉलोनी दुर्ग के रूप में हुई है।

    दुर्ग पुलिस की अपील

    दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने उपभोक्ताओं से भी उत्पाद खरीदते समय पैकेजिंग और उसकी प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.