नई दिल्ली। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में भीषण भूकंप के झटके ने लोगों को कंपा दिया था। अब एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
इस बार भूकंप ने अंडमान सागर को अपनी चपेट में लिया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:50 बजे के करीब अंडमान सागर के पास मलेशिया के इलाके में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
IND vs BAN Cricket Score: बांग्लादेश की टीम हुई ऑलआउट, भारत को 229 रनों का लक्ष्य
भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था और यह 5.57 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह भूकंप काफी तीव्र था और इसके झटके महसूस किए गए, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है।




