लिवर की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं और इसमें हमारी जीवनशैली का अहम योगदान है। कैलिफोर्निया स्थित, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से पढ़े गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने लिवर पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर विभिन्न ड्रिंक्स को रैंक किया है।
- सबसे नुकसानदायक: डिब्बाबंद फ्रूट जूस — इनमें शुगर की अधिक मात्रा और फाइबर की कमी लिवर पर बुरा असर डालती है।
- दूसरा स्थान: चीनी युक्त अन्य पेय — मिलावट और शुगर दोनों लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
- तीसरा स्थान: ताज़ा फ्रूट जूस — पौष्टिक होने के बावजूद इनमें मौजूद नेचुरल शुगर लिवर के लिए पूरी तरह सही नहीं है।
- चौथा स्थान: बिना शुगर वाली ग्रीन टी — एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लिवर की सेहत सुधारने में मददगार।
- पांचवां स्थान: बिना शुगर वाली वेजिटेबल जूस — पोषक तत्व मौजूद, लेकिन फाइबर की कमी।
- छठा स्थान: ग्रीन स्मूदी — लिवर को सपोर्ट भी कर सकती है और प्रेशर भी डाल सकती है।
- सातवां स्थान: नींबू पानी — फायदे ज्यादातर हाइड्रेशन के कारण, लिवर-हीलिंग गुण सीमित।
- आठवां स्थान: चुकंदर का रस — बीटा लेन की मौजूदगी लिवर डिटॉक्स में सहायक।
- नौवां स्थान: ब्लैक कॉफी — सूजन और फाइब्रोसिस के खतरे को कम करती है; 2-3 कप रोजाना फैटी लिवर में लाभकारी।
- सबसे बेहतर: पानी — लिवर को डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने के लिए पानी ही पर्याप्त है




