Khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. राज्य की इन तीन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है.
Read also: हाईकोर्ट में हवाई सेवा मामले की सुनवाई, याचिकाकर्ता ने हवाई यात्रियों के आंकड़े किए प्रस्तुत
बता दे कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. तीन अन्य सीट – राजनांदगांव, कांकेर (एसटी) और महासमुंद में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, बाकी सात सीटों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित), कोरबा, सरगुजा (एसटी) और रायगढ़ (एसटी) में तीसरे चरण में मतदान होगा.




